October 24, 2026 8:31 pm

टिपर व मोटरसाइकिल के टक्कर में एक व्यक्ति घायल

सोनभद्र। विंढमगंज (सुमन गुप्ता) थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैयाडिह ग्राम पंचायत के सीता मोड़ चौराहे के पास शनिवार सुबह एक टिप्पर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार रेहान अंसारी उम्र 17 वर्ष पुत्र सलीम अंसारी निवासी ग्राम बुटवेढवा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रेहान अंसारी सुबह लगभग 11 बजे घर से कक्षा 9 में पढ़ाई के लिए स्कूल जाने की बात कहकर निकला था। इसी दौरान किसी कार्यवश हरनाकछार ग्राम पंचायत की ओर से वापस लौटते समय सलैयाडिह स्थित सीता मोड़ से कुछ ही दूरी पर झारखंड की ओर जा रहे एक टिप्पर से उसकी मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ. सत्येंद्र प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घायल के परिजनों के प्रार्थना पत्र मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!