February 12, 2026 3:22 am

डोडहर ने जीता एक दिवसीय बालीबाल का खिताब

सुरेन्द्र सिंह के विदाई के रूप में हुआ आयोजन

सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)एनटीपीसी रिहन्द नगर के सोनशक्ति स्टेडियम में युवा जन कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में
बॉलीबाल के पूर्व खिलाड़ी की विदाई के उपलक्ष्य में एक दिवसीय बालीबाल का आयोजन सम्पन्न हुआ।सर्वप्रथम प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रामसेवक वैश्य ने सखिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को शुरू कराया।युवा जन कल्याण सेवा संस्थान के संस्थापक राजेश कुमार वैश्य ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 06 टीमो ने प्रतिभाग किया।यह प्रतियोगिता बालीबाल के खिलाड़ी सुरेन्द्र सिंह के विदाई के उपलक्ष्य में रखी गई थी।सुरेन्द्र सिंह एनटीपीसी रिहन्द में कर्मचारी हैं और 31 दिसम्बर को रिटायर हो रहे है।सुरेन्द्र सिंह एनटीपीसी में लगभग 35 वर्षो तक बालीबाल के खिलाड़ी के रूप में सेवा दी।सेमीफाइनल में डोडहर ए ने बकरिहवा ए को और डोडहर बी ने बकरिहवा बी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।फाइनल मुकाबले में डोडहर ए ने डोडहर बी को हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।निर्णायक की भूमिका रामप्रताप व नंदलाल ने निभाई।प्रतियोगिता को सफल बनाने में श्रीकांत जायसवाल, लालबहादुर बालमुकुंद अखिलेश,रामबाबू सालिकराम,रूपेश,लालबाबू,कमलेश, ठाकुर दयाल के साथ साथ संस्था के समस्त पदाधिकारी व सदस्य की अहम भूमिका रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!