– शक्तिनगर पुलिस ने 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना शक्तिनगर पुलिस क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए देखभाल क्षेत्र, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा, वांछित अभियुक्तों की तलाश एवं अपराध नियंत्रण में लगी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एम.जी.आर. बस्ती रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक प्लास्टिक के झोले में रखा 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। मौके से गिरफ्तार की पहचान अमित कुमार उम्र लगभग 21 वर्ष उर्फ लड्डू पुत्र लक्ष्मण पासवान, निवासी निमियाडाड बस्ती, थाना शक्तिनगर (स्थायी पता ग्राम फजलगंज सासाराम थाना नगर सासाराम जिला रोहतास बिहार) के रूप में हुई। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0–218/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0–62/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना शक्तिनगर, मु0अ0सं0–218/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना शक्तिनगर गिरफ्तारी करने वाली पुलिस कमल नयन दूबे थानाध्यक्ष शक्तिनगर, उप निरीक्षक रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश भारती, कांस्टेबल पंकज कुमार









