सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश के तहत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में और जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज 26 दिसंबर 2025 को विभिन्न स्थानों पर प्रभावी छापेमारी की गई। अभियान में आबकारी निरीक्षक विनोद कुमार साव (क्षेत्र 1), रविनंदन (क्षेत्र 2) और अमित कुमार (क्षेत्र 3) ने मय स्टाफ थाना रॉबर्ट्सगंज के अंतर्गत गुलज़रवा एवं मिठावा के संदिग्ध घरों, झुग्गी-झोपड़ियों और अन्य स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 40 लीटर अवैध कच्ची शराब और 250 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। मौके पर ही 4 भट्टियों और लहन को नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 2 अभियोग पंजीकृत किए गए। साथ ही आबकारी टीम ने मौके पर उपस्थित लोगों को अवैध मदिरा/नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और उन्हें इस तरह के नशे के सेवन व व्यापार न करने की शपथ दिलाई। अभियान में जनपद के प्रधान/आबकारी सिपाही सर्वेश कुमार दुबे, नीरज कुमार पांडेय, शशिकांत खरवार, आशीष कुमार यादव और धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









