February 12, 2026 3:33 am

पुलिस व एसओजी ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़, 17 लाख की अवैध शराब बरामद

सोनभद्र। पिपरी थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय शराब तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में मिली। गुरुवार देर शाम खाड़पाथर–हाथीनाला जंगल मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका। जांच के दौरान ट्रक में आलू के बोरों के बीच छिपाकर झारखंड के रास्ते बिहार ले जाई जा रही 260 पेटियों में कुल 7440 शीशी (2296.80 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इसके साथ ही करीब 20 लाख रुपये मूल्य का ट्रक, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 250 रुपये नकद भी जब्त किया है। गिरफ्तार की पहचान नवजोत सिंह के रूप में हुई है, जिसने पूछताछ में शराब तस्करी की बात स्वीकार की। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!