सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के बेलछ गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घर में लगे बडेर से लटककर एक बालिका ने आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान बिंदु पुत्री जय प्रकाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जब उसका छोटा भाई घर पहुंचा तो अंदर बहन को मृत अवस्था में देखकर कोहराम मच गया।मृतका की मां मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं, जबकि पिता गुजरात में मजदूरी कर जीविकोपार्जन करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक चोपन ने बताया कि मां की डांट से नाराज होकर बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जांच की जा रही है।
Author: Pramod Gupta
Post Views: 343









