सोनभद्र (दुद्धी) 39वाँ अन्तर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का टाउन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट मैच का उद्घाटन दिनॉक-28.12.2025 रविवार को सुबह 11 बजे होना सुनिश्चित हुआ है। जिनके मुख्य अतिथि श्यामनारायण सिंह (विनित सिंह) (MLC मिर्जापुर, सोनभद्र) अति विशिष्ट अतिथि भूपेश चौबे (सदर विधायक), नन्दलाल गुप्ता (जिलाध्यक्ष) सोनभद्र, जीत सिंह खरवार (अनु०ज० आयोग उपाध्यक्ष) उ०प्र० सरकार, अभिषेक वर्मा (पुलिस अधीक्षक) सोनभद्र, निखिल यादव (उपजिला० दुद्धी) श्रवण गोंड (नि०प्रत्याशी वि०स० दुद्धी) विशिष्ट अतिथि- मान सिंह गोंड़ (ब्लाक प्रमुख) म्योरपुर, रंजना चौधरी (ब्लाक प्रमुख) दुद्धी, डा० एच०पी सिंह एवं अजीज खॉन (जिला क्रिकेट एसो० सचिव सोनभद्र) जब कि समारोह की अध्यक्षता कमलेश मोहन (अध्यक्ष चेयरमैन) नगर पंचायत दुद्धी करेगें ।उद्घाटन मैच प्रशासन एकादश और मीडिया एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण मैच होगा। उक्त जानकारी अध्यक्ष सुमित सोनी एवं सचिव रजत राज ने संयुक्तरूप से दी साथ ही क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों को इस महाकुम्भ में सादर आमंत्रित किया है।
Author: Pramod Gupta
Hello









