January 14, 2026 9:39 pm

अटल बिहारी बाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह आयोजित, छात्र-छात्राएं सम्मानित

सोनभद्र। भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल, बसंत कुंज योजना सेक्टर-जे में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने देखा एवं सुना। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (समाज कल्याण विभाग) संजीव कुमार गोंड, पूर्व सांसद राम सकल, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय भाषण, काव्य पाठ एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

भाषण प्रतियोगिता

  • प्रथम: रोहित कुमार, बी.एससी. पंचम सेमेस्टर, भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय, दुद्धी – ₹10,000
  • द्वितीय: अर्चना कुमारी, बी.ए. पंचम सेमेस्टर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा – ₹5,000
  • तृतीय: आकांक्षा पाठक, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर, राजकीय महिला महाविद्यालय, राबर्ट्सगंज – ₹2,500

एकल काव्य पाठ

  • प्रथम: श्रेया शुक्ला, कक्षा 12, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, राबर्ट्सगंज – ₹10,000
  • द्वितीय: बीनू तिवारी, बी.एससी. पंचम सेमेस्टर, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ओबरा – ₹5,000
  • तृतीय: अपर्णा पाण्डेय, एम.ए. प्रथम सेमेस्टर, संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राबर्ट्सगंज – ₹2,500

निबंध प्रतियोगिता

  • प्रथम: प्रिया शर्मा, कक्षा 11, शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, ओबरा – ₹5,000
  • द्वितीय: आर्यन विश्वकर्मा, कक्षा 12, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, राबर्ट्सगंज – ₹3,000
  • तृतीय: रिमझिम पाठक, कक्षा 11, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, राबर्ट्सगंज – ₹2,000

इस अवसर पर राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!