February 12, 2026 2:58 am

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में कार्रवाई

सोनभद्र। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में थाना म्योरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (आप) त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में थाना म्योरपुर पुलिस ने थाना पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 147/2025, धारा 137(2), 64(1) बीएनएस एवं धारा 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी को दिनांक 25 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वीरेन्द्र कुमार उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र जवाहिर पनिका निवासी ग्राम लीलाडेवा थाना बीजपुर के रूप में हुई है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय सोनभद्र के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस राम दरश राम थानाध्यक्ष थाना म्योरपुर, कृष्णानन्द सिंह उपनिरीक्षक थाना म्योरपुर, मुरेश कुमार आरक्षी, रामजीत विंद आरक्षी

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!