October 24, 2026 4:22 am

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या पर दुद्धी तहसील मुख्यालय पर विहिप /बजरंग दल का भारी प्रदर्शन

सोनभद्र (दुद्धी) बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा और नृशंस हत्याओं के विरोध में दुद्धी में भारी उबाल रहा । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में जेबीएस रामलीला कमेटी व्यापार मंडल अधिवक्ता संघ सहित हिंदू संगठनों ने आज दुद्धी भृमण कर ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विहिप कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के लिए न्याय और बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग को लेकर सुबह 11 बजे प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और मोहम्मद यूनुस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान श्री संकट मोचन मंदिर पर सैकड़ो की संख्या में सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।इसके बाद तहसील तिराहे पर , प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान “बांग्लादेश बायकॉट”, “हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो” और “बांग्लादेश के हिंदुओं के लिए एक आवाज” जैसे नारे गूंजते रहे। प्रदर्शनकारियों ने “भारत माता की जय”, “यूनुस सरकार होश में आओ” और “हिंदू हत्या बंद करो” जैसे नारे लगाए। इस दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुतला भी फूंका गया।इस उपरांत तहसील परिषर में प्रांत समरसता प्रमुख
राजेश सिंह तथा प्रांत सह संयोजक बजरंग दल संदीप गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में आएदिन हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। वहां का कट्टरपंथी इस्लामिक तंत्र पूरे शासन तंत्र पर भारी पड़ रहा है। निरपराध हिदू युवक के साथ-साथ सात साल की बच्ची की भी हत्या कर दी गई है। सैकड़ों हिंदुओं को झूठे आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया है। जेल में उनके साथ क्या व्यवहार हो रहा है, इसको लेकर कोई भी जानकारी लोगों को नहीं मिल पा रही है। निरपराध हिंदुओं को कहीं पर भी शांति-सुरक्षा नहीं मिल रही है। इसी देश में कुछ लोग सड़क से लेकर संसद तक गाजा मेंं हो रही हिंसा पर चिंता जताते हैं, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हिंसा हो रही है, लेकिन उसके विरोध में कोई आवाज नहीं उठा रहा है। इससे सेक्युलर जमात की कलई खुल गई है। उन्होंने कहा कि इस हिंसा पर चुप्पी से अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की विश्वसनीयता और उनकी प्रासंगिकता पर भी सवाल उठ रहे हैं।इस विरोध प्रदर्शन में मुख्यरूप से नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन प्रखंड अध्यक्ष संदीप गुप्ता जिला सह संयोजक आलोक जायसवाल मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि जेबीएस अध्यक्ष पंकज जायसवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल शशिकांत दुबे वीरेंद्र सोनी मनोज सिंह बबलू दिलीप पांडे मनीष जायसवाल सोनू जायसवाल शनि कश्यप अनिल हलुवाई जितेंद्र चन्द्रवँशी सुमित सोनी मोनू सिंह आदित्य जायसवाल सत्यम कश्यप सहित दुद्धी नगर वासी भारी संख्या में उपस्थित रहें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!