सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में यातायात प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार शुक्ल द्वारा हाईवे पर विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध तथा सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक एवं हाइवा वाहनों पर नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही सड़क किनारे खड़े वाहनों की मरम्मत कर यातायात बाधित करने वाले गैराज संचालकों एवं मोटर मैकेनिकों को सख्त हिदायत देते हुए, सड़क पर वाहन खड़े न करने के संबंध में नोटिस जारी किए गए। यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी निरंतर और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Author: Pramod Gupta
Post Views: 157









