January 14, 2026 9:53 pm

ऑटो-बाइक की टक्कर में दो घायल, एक की हालत गंभीर

सोनभद्र (शाहगंज) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ढुटेर गांव के पास स्टेट हाईवे पर बुधवार अपराह्न ऑटो और बाइक की आमने–सामने टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पन्नूगंज थाना क्षेत्र के जलखोरी गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र राजेंद्र उम्र 28 वर्ष ऑटो से सवार होकर घर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं ऑटो के किनारे बैठा ओमप्रकाश भी नीचे गिरकर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी थी। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। वहीं बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!