January 14, 2026 9:24 pm

आरएसएस का सौ वर्ष हिंदुओं के गौरव का उत्सव- दिनेश सिंह

– नगवां ब्लॉक के खलियारी मंडल स्थित निर्मल इंटरमीडिएट कॉलेज में हुआ आयोजन

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हिंदू समाज द्वारा उत्सव के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को विकासखंड नगवां के खलियारी मंडल अंतर्गत किसान निर्मल इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में एक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिनेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सौ वर्ष हिंदू समाज के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। आज हम अपने गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को पुनः स्थापित करने की दिशा में सफल होते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की गूंज आज चारों ओर सुनाई दे रही है और मां भारती अपनी सांस्कृतिक पहचान के साथ विश्व पटल पर पुनः प्रतिष्ठित हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू समाज सदैव शांतिप्रिय रहा है, लेकिन अपनी संस्कृति और मूल्यों की रक्षा के लिए सजग रहना भी आवश्यक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. पी.एन. पाण्डेय ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत और उसकी संस्कृति की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन परंपराओं में विज्ञान और तर्क निहित हैं। मस्तक पर तिलक, कलावा धारण करना, चोटी रखना और प्रातः पूज्यजनों के चरण वंदन करने के पीछे गहरा वैज्ञानिक और मानसिक महत्व है, जिसे आज आधुनिक विज्ञान भी स्वीकार कर रहा है। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज आयोजन समिति के विभाग संयोजक धनंजय पाठक, जिला संयोजक/अध्यक्ष आलोक कुमार चतुर्वेदी, राहुल, रामकीर्ति, विजय, हिरेश, रमाकांत, श्यामसुंदर पाण्डेय, श्रीकांत, महेंद्र, रवि कुमार, सिम्पू पाण्डेय, कलावती जायसवाल, बलिराम दास जी महाराज (संत), संदीप, पन्नालाल, राकेश, रामसेवक खरवार, श्याम बिहारी, अभय, श्याम मोहन पाण्डेय, राजेश चौरसिया, विजय यादव, आशुतोष, महेंद्र जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरुण यादव द्वारा किया गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!