सोनभद्र। अटल उपवन सेवा ट्रस्ट कैथी द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर अटल स्मृति सम्मान 2025, स्वास्थ्य शिविर, कंबल वितरण एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप सिंह पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र ने अटल उपवन में वृक्षारोपण किया तथा तत्पश्चात भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अटल उपवन सेवा ट्रस्ट कैथी के अध्यक्ष अजीत चौबे द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को अटल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में ओज कवि कमलेश राजहंस, उत्कृष्ट बैडमिंटन खिलाड़ी सुभाष जायसवाल, सेवा क्षेत्र में नर सेवा नारायण सेवा के अंतर्गत मनोज चौबे तथा उत्कृष्ट किसान के रूप में भोला सिंह पटेल शामिल रहे। मुख्य अतिथि दिलीप सिंह पटेल ने अपने संबोधन में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके उपरांत जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के कवियों द्वारा काव्य पाठ प्रस्तुत कर कवि सम्मेलन को यादगार बनाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, नगवा ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, पूर्व राज्यसभा सांसद रामशकल, रमेश पटेल, ओम प्रकाश दुबे, अमरेश पटेल, पुष्पा सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भोला नाथ मिश्र द्वारा किया गया, जबकि समस्त अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट सचिव दिलीप चौबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष चुर्क द्वारा किया गया।
Author: Pramod Gupta
Hello









