सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया जहाँ कुएं में गिरने से एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक पानी भरने गया था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा। सुबह ग्रामीणों और पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला गया। यह घटना चौना गांव के अगरिया टोल निवासी अजय (पुत्र मटुरन) के साथ हुई। रात में जब वह पानी भरने के लिए कुएं के पास गया, तो अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन तब तक अजय गहरे पानी में डूब चुका था। रात भर शव को निकालने के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतक के पिता मटुरन की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया। उपनिरीक्षक सरफराज ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतक अजय की पत्नी सुनीता और डेढ़ वर्ष की एक बच्ची है।
Author: Pramod Gupta
Hello









