October 24, 2026 5:17 am

डिप्टी सीएमओ ने दो अबैध पैथालॉजी किया सील सुबह सील तोड़ कर संचालकन शुरू

– स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई पर सवालिया निशान

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) स्वास्थ्य विभाग को ठेंगा दिखा कर सील की हुयी दो अबैध पैथोलॉजी को संचालकों ने महज एक घण्टे बाद तोड़ कर दुबारा दुकान खोल कर जाँच केंद्र शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डाक्टर कीर्ति आजाद बिंद के नेतृत्व में बीजपुर बाजार सहित डोडहर गेट पर चल रहे अवैध पैथोलॉजी सेंटरों के विरुद्ध कार्यवाही कर दो पैथोलॉजी सेंटरों को सील कर संचालकों को नोटिस देने का कार्य किया गया था। लेकिन महज एक घण्टे के अंदर ही डोडहर स्थित अल्फा डाइग्नोस्टिक सेंटर पर लगी सील को संचालक द्वारा तोड़ कर शटर खोल लिया गया वही बीजपुर बाजार में संचालित आरोग्य पैथोलॉजी पर भी लगी सील को संचालक ने बुधवार की सुबह ताला तोड़ कर दुबारा संचालन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पैथालॉजी सेंटर पर सील की कार्यवाही तो किया लेकिन स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही को ठेंगा दिखा कर मनबढ़ संचालन कर्ताओ ने महज एक घण्टे में ही ताला तोड़ कर अपने पावर को दिखा दिया। इसी तरह बीजपुर मोटर गैरेज के पास संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्र खुला मिला जहाँ जांच टीम को अंदर कोई डाक्टर नही मिला लेकिन फिर भी उक्त केंद्र के अंदर डॉक्टर की कुर्सी पर एक दलाल किस्म का नवयुवक बैठा था जो पूछने पर भी अल्ट्रासाउंड संचालक डॉक्टर का नाम तक नही बता पाया बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई कार्यवाही न करना विभाग के मंशा पर सवाल खड़ा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट करा कर क्षेत्र में चल रही अवैध पैथोलॉजी सेंटरों और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर अपने स्तर से गोपनीय जांच और कार्यवाही करने की मांग की है ग्रामीणों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग कागजी कोरम पूरा करने के लिए अवैध पैथोलॉजी सेंटरों पर कार्यवाही तो जरूर करता है लेकिन एक दो घण्टो के लिए उसके बाद संचालक सील तोड़ कर हर बार संचालन शुरू कर देते है और स्वास्थ्य विभाग मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर शांत हो जाता है इस बाबत डिप्टी सीएमओ डाक्टर कीर्ति आजाद बिंद ने बताया कि लगायी गयी सील को तोड़ने की बात सामने आयी है जल्द दोनों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही कर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!