February 12, 2026 2:34 am

पशु तस्करी में पिकअप धराया, तीन मवेशी बरामद

सोनभद्र (दुद्धी) कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में पुलिस ने पशु तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से तीन मवेशियों को बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन विंढमगंज की ओर जाते हुए संदिग्ध पाया गया। वाहन को रोककर तलाशी लेने पर उसमें तीन मवेशी लदे हुए मिले। मौके से चालक आशीष यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी विंढमगंज को पिकअप वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी मवेशियों को तस्करी के उद्देश्य से ले जा रहा था। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में एसएसआई सुरेश चंद्र द्विवेदी सहित हेड कांस्टेबल एवं पुलिस टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!