November 23, 2026 10:52 pm

राष्ट्रीय लोकदल ने राष्ट्रीय किसान दिवस पर चौधरी चरण सिंह को किया नमन

सोनभद्र। सिंचाई डाक बंगला परिसर में मंगलवार 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल, सोनभद्र द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव राम सेवक सिंह पटेल ने कहा कि लोकदल के जनक चौधरी चरण सिंह ने देश के किसानों को नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने बताया कि लेखपाल पद का सृजन चौधरी चरण सिंह द्वारा ही किया गया। जयप्रकाश नारायण एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया के सहयोग से वे 1967 व 1970 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और भूमि संरक्षण कानून बनाकर उसे विधानसभा से पारित कराया। प्रदेश सचिव युवा विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसानों की विचारधारा को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाया। किसानों के हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। जिला महामंत्री रोहित सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल की जिला इकाई चौधरी चरण सिंह के दिखाए मार्ग पर चलकर किसानों के हित में कार्य कर रही है। जिला सचिव विजय भारती ने कहा कि सोनभद्र का किसान आज भी पिछड़ा हुआ है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है। सदर ब्लॉक अध्यक्ष वरुण चौहान ने कहा कि जनपद का किसान भौगोलिक विविधताओं के कारण अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। किसान हित में कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय सरकारी तंत्र का किसान विरोधी रवैया लोकदल कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे और समय रहते सुधार न होने पर इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन सचिव पवन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, जिला महामंत्री सुमित कुमार मिश्र, बबलू चौबे, छात्र प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सूरज चौबे, अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारती, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सचिन गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत सिंह, अनुसूचित मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष बिरेंद्र सोनकर, नगर अध्यक्ष राजेश पटेल, विजय केशरी, सतीश, दीपक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!