November 23, 2026 10:53 pm

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली का अवलोकन शुरू

– 30 दिसंबर तक जारी रहेगी सूची, मतदाता करा सकते हैं संशोधन

सोनभद्र। शाहगंज क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली का अनंतिम प्रकाशन मंगलवार को किया गया। इसके बाद मतदाताओं ने अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची का निःशुल्क अवलोकन किया। मतदान केंद्रों पर तैनात बीएलओ द्वारा मतदाताओं को सूची देखने एवं आवश्यक जानकारी देने में सहयोग किया जा रहा है। यह प्रक्रिया आगामी 30 दिसंबर तक निरंतर जारी रहेगी, इस अवधि में मतदाता स्वयं एवं अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांच सकते हैं। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो निर्धारित समय के भीतर संबंधित संशोधन प्रपत्र भरकर सुधार कराया जा सकता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार घोरावल विकास खंड में कुल 1,79,332 मतदाता मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं, जबकि पूर्व में यह संख्या 1,71,706 थी। इस प्रकार पुनरीक्षण के बाद 7,626 नए मतदाताओं की वृद्धि हुई है।प्राथमिक पाठशाला ढुटेर मतदान केंद्र के बीएलओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता 30 दिसंबर तक अपना नाम जांच सकते हैं तथा किसी भी प्रकार की गलती होने पर निर्धारित प्रपत्र भरकर उसे ठीक कराया जाएगा। इस अवसर पर महेन्द्र चौहान, सुदर्शन मौर्य, रामशंकल पटेल, कमलेश चौहान, विजय कुशवाहा, राम सिंह चौहान, पवन केशरी, रामचंद्र, जितेंद्र, शिव प्रसाद प्रजापति, लक्ष्मी नारायण, सूर्यभान, माता प्रसाद, राजेन्द्र पटेल, रामविलास चौहान, आशीष मौर्य, चन्दन पासवान सहित अन्य मतदाताओं ने नई मतदाता सूची में अपने एवं परिवार के पात्र सदस्यों के नामों का अवलोकन किया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!