सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा का जिला, जिलाधिकारी सोनभद्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम), पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, चिकित्सीय सुविधाएं, बैरकों की स्थिति, रसोईघर, जलापूर्ति, विद्युत व्यवस्था एवं अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं शिकायतों की जानकारी भी प्राप्त की।मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा कारागार चिकित्सालय का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता, उपचार व्यवस्था एवं चिकित्सकीय सेवाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कारागार परिसर की साफ-सफाई, अनुशासनात्मक व्यवस्था तथा समग्र प्रशासनिक प्रबंधन का भी अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। संयुक्त निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण उपरांत जेल अधीक्षक, जिला कारागार गुरमा को सुधारात्मक सुझाव भी प्रदान किए गए, जिससे बंदियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
Author: Pramod Gupta
Hello









