November 23, 2026 10:52 pm

बाल विवाह के खिलाफ महाअभियान, बच्चों को पढ़ाने की राह-बंद करो ये बाल विवाह

सोनभद्र। बाल विवाह के विरुद्ध जन-जागरूकता को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं वीर बाल दिवस की थीम पर महिला कल्याण विभाग द्वारा जनपद में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा तथा राबर्ट्सगंज स्थित सनबीम स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बच्चों को बाल विवाह उन्मूलन, इसके दुष्परिणामों तथा शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही बच्चों ने शपथ ली कि वे न तो स्वयं बाल विवाह करेंगे और न ही अपने आसपास या समाज में कहीं भी होने देंगे। महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर सेवाएं, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन एवं 181 महिला हेल्पलाइन-की विस्तृत जानकारी भी दी गई। वीर बाल दिवस की थीम पर आधारित गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दीपिका सिंह (केंद्र प्रशासक), रोमी पाठक (संरक्षण अधिकारी), साधना मिश्रा (जेंडर एक्सपर्ट), मुकेश कुमार सिंह (जिला समन्वयक, चाइल्ड लाइन) एवं स्निग्धा आहूजा (जिला समन्वयक) द्वारा उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रोफेसर प्रमोद कुमार (प्राचार्य), प्रोफेसर सुभाष राम (समारोहक), डॉ. विनोद बहादुर सिंह, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सचिन कुमार (सहायक प्रोफेसर) सहित महाविद्यालय एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!