November 23, 2026 10:45 pm

प्राइवेट बस और हाइवा की टक्कर बाल बाल बचे यात्री

सोनभद्र/ बीजपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के पुनर्वास प्रथम में मंगलवार सुबह एक प्राइवेट बस और हाइवा में टक्कर हो गयी।टक्कर के बाद मौके पर भीड़ जुट गयी और अफरा तफरी का माहौल बन गया किसी ने घटना की सूचना पुलिस को देदी तत्काल मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों वाहन को कब्जे में लेकर थाने ले गयी।बताया गया कि बस बैढन से बीजपुर आ रही थी और हाइवा बभनी की तरफ से एनटीपीसी रिहंद वराख बंधा पर राख लोड करने जा रहा था इसी बीच दोनों की टक्कर में बस का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और साइड शीशा टूट गया है।बस में सवार यात्री और स्कूल के बच्चे सुरक्षित बताए गए।एक बिद्यालय में पढ़ने वाली बच्ची को हल्की चोट लगने की बात बताई गयी बाकी सभी यात्री सुरक्षित बताए गए।उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने बताया दोनों वाहन थाना में लाया गया है अगर किसी तरफ से तहरीर मिलेगी तो केश दर्ज किया जाएगा अथवा दोनों पक्ष आपस मे सुलह समझौता करेगें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!