January 15, 2026 3:58 pm

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वारण्टी चढ़े गिरफ्त में

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अपराधियों एवं वारण्टियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को सफलता मिली है। आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस टीम द्वारा दो वांछित/वारण्टी को गिरफ्तार किया गया। धनंजय धांगर उम्र 28 वर्ष पुत्र अमरेश धांगर निवासी खड़िया थाना रामपुर बरकोनिया संबंधित मामला: मु0नं0 318/2020, धारा 323, 504, 506, 498ए भा.द.वि. विजय अमृतराज उम्र 40 वर्ष पुत्र जमुना निवासी धर्मदासपुर थाना रामपुर बरकोनिया संबंधित मामला: मु0नं0 779/2021, धारा 147, 323, 325, 504 भा.द.वि. पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उ0नि0 रामनिवास यादव, उ0नि0 सियाराम सिंह, का0 संतोष सरोज, का0 सुनील कुमार थाना रामपुर बरकोनिया

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!