सोनभद्र। जनपद में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने जनहित में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के तहत बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड एवं आईसीएसई बोर्ड के नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों में दिनांक 23 दिसंबर एवं 24 दिसंबर 2025 को शैक्षिक कार्य पूर्णतः बंद रहेगा। हालांकि आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी पूर्व की भांति विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और यू-डायस, अपार आईडी, एसआईआर सहित अन्य विभागीय कार्यों का निष्पादन करेंगे। जिलाधिकारी ने यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।
Author: Pramod Gupta
Post Views: 570









