सोनभद्र। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आज खनन, वन विभाग और खनन पट्टा धारकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रशासन, वन विभाग, खनिज विभाग, राजस्व विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी तथा खनन पट्टा धारक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने डी.जी.एम.एस. द्वारा बंद की गई 37 खदानों की उच्च स्तरीय संयुक्त जांच टीम का गठन करने के निर्देश दिए और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का समय निर्धारित किया। निदेशक, खान सुरक्षा द्वारा जिन खदानों में सर्फेस प्लान और सुधारात्मक कार्य योजना प्रस्तुत की गई थी, उन्हें शुरू करने के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने कहा कि जनपद में वन अनापत्ति हेतु लंबित 13 क्षेत्र, पत्थर व मोरम के 24 क्षेत्र और ई.सी. हेतु लंबित 12 क्षेत्र, तथा डी.एस.आर. में 10 क्षेत्र यानी कुल 59 क्षेत्रों में आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर विज्ञापित किया जाए, ताकि आम जनता को गिट्टी और बालू की आपूर्ति सुगम हो जिलाधिकारी ने खनन पट्टा धारकों को निर्देशित किया कि खदानों में प्रशिक्षित व्यक्ति ही कार्य करें और डी.जी.एम.एस. द्वारा निरीक्षण के दौरान खदान स्वामी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि निरीक्षण सुझावों का पालन हो सके। बैठक में प्रभागीय वन अधिकारी कैमूर, राबर्ट्सगंज, ओबरा, रेनुकूट, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप, खनन व्यवसाय संगठन के अध्यक्ष, पदाधिकारीगण एवं व्यवसायिकगण भी उपस्थित रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









