सोनभद्र। जिलाधिकारी बी. एन. सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित सोन सुषमा अलंकृत उद्यान के पास वी.वी. पैट गोदाम तक बनायी जा रही सीसी रोड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक डूडा को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सड़क का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सड़क निर्माण में प्रयोग की जा रही जीएसबी, गिट्टी और बालू जैसी सामग्री की जानकारी संबंधित सहायक अभियंता से ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री वागीश कुमार शुक्ला, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अजय मिश्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए ताकि जनता को बेहतर सुविधा मिल सके।
Author: Pramod Gupta
Hello








