February 12, 2026 3:40 am

शिक्षा का दीप जलाओ, बाल विवाह बंद कराओ

सोनभद्र। आदर्श इंटर कॉलेज परिसर में “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं समाज को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं जनमानस को बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। बताया गया कि बाल विवाह को मान्यता या प्रोत्साहन देने वाले अभिभावक, लड़का-लड़की के माता-पिता, बाराती, रिश्तेदार, संरक्षण देने वाले पंच-मुखिया, पंडित, पादरी, मौलवी, ढोलक व बैंड वाले, टेंट, फोटोग्राफर, हवाई, बिचौलिया सहित इसमें शामिल सभी व्यक्तियों को दो वर्ष का कठोर कारावास एवं एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। कार्यक्रम के अंत में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें लगभग 800 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, सोनभद्र द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी एवं बाल संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में बच्चे 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। जागरूकता रैली में चाइल्ड हेल्पलाइन व बाल विवाह कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मुकेश कुमार सिंह, बाल कल्याण समिति सदस्य अमित चंदेल, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह, जेंडर विशेषज्ञ सीमा द्विवेदी, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नीतू यति सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन केस वर्कर सीमा शर्मा एवं अनिल कुमार सिंह, सुपरवाइजर धर्मवीर सिंह एवं सुधा गिरी, जिला समन्वयक स्निग्धा आहूजा सहित अन्य अधिकारियों ने बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान प्रेरक नारे भी लगवाए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में अमरेंद्र, वरुण, विनीत, मंजू सिंह सहित अन्य कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।जागरूकता रैली बच्चों में चेतना जगाने के साथ-साथ उन्हें एक सुरक्षित, समान एवं बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बनी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!