February 13, 2026 6:28 pm

मंडी समिति के कार्य में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने कार्य रुकवाकर किया प्रदर्शन

मिर्जापुर (जमालपुर) स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा मठना में मंडी समिति द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गंगा नहर मठना से सवैया मौजा होते हुए भैंसासुर टेढ़ुआ मार्ग को जोड़ने वाले रास्ते पर चल रहे कार्य को मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य मानक के विपरीत किया जा रहा है। कई बार ठेकेदार से शिकायत किए जाने के बावजूद कोई सुधार नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी इस संबंध में बात की जाती है तो ठेकेदार द्वारा अनसुनी कर टालमटोल किया जाता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया और कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो वे अनवरत धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गंगाराम सिंह पटेल, जितेंद्र कुमार गुप्ता, तेज बहादुर सिंह, मु. इलियास, अनमोल पटेल, रामदुलारे जायसवाल, गौतम पटेल, कमलेश पटेल, छोटेलाल सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!