सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त)नधिरा उपकेंद्र के बकरिहवा फीडर की बिजली पिछले 32 घण्टा से बन्द पड़ी है।लाईनमैन के अनुसार शीतलहर के कारण अर्थ फाल्ट से जर्जर उपकरण जबाब दे रहें हैं।बताया गया कि शनिवार की रात से सोमवार को खबर लिखने तक बिजली सप्लाई बंद पड़ी है।वहीं एसडीओ शिवम गुप्ता ने कहा था कि उपकेंद्र में पैनल बदलने के कारण केवल रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी लेकिन ऐसा क्यों हुआ यह कोई बताने वाला नही है।जर्जर उपकरण का आलम यह है कि क्या गर्मी क्या बरसात क्या सर्दी गाँवों में बिजली आपूर्ति मजाक बन कर रह गयी है।कोहरे और दिनप्रति दिन बढ़ती ठंड के कारण बिद्यालय जाने वाले बच्चों श्रमिकों के लिए सुबह सुबह ठंड के मौषम में जलालत झेलनी पड़ रही है।घरों में अंधेरा पसरा पड़ा है तो पेयजल का संकट खड़ा हो गया है।किचन में गृहणियों के लिए बच्चों को नास्ता तैयार करना मुसीबत का सबब बना हुआ है।बिजली आपूर्ति कब तक बहाल होगी कोई फोन तक नही उठा रहा है।वर्षों पुराना जर्जर उपकरण बदलने के नाम पर बिजली बितरण निगम उपभोक्ताओं को मीठी गोली दे रहा है।जगह जगह तार लटके पड़े हैं पोल से पोल की दूरी बढ़ गयी है दर्जनों गांवों की सप्लाई प्रभावित है लेकिन बिजली बिल वसूली के लिए राहत योजना को पूरा अमला स्पीड पकड़ाने में लगा हुआ है।









