February 12, 2026 3:35 am

शराब तस्करी में महिला भी शामिल, पुलिस ने किया खुलासा

सोनभद्र जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में 16.515 लीटर नाजायज अंग्रेजी शराब के साथ तीन को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 20 दिसंबर 2025 को उ0नि0 राहुल पाण्डेय अपनी टीम—हे0का0 कृष्णा राय एवं म0का0 आरती वर्मा के साथ संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग तथा अपराध नियंत्रण हेतु डोरिया चौराहे से रायपुर की ओर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि दो पुरुष एवं एक महिला दो मोटरसाइकिलों पर अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बैनी की ओर से आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल घेराबंदी की गई। कुछ ही देर में दो मोटरसाइकिलें आती दिखाई दीं। पुलिस को देखकर चालक डोरिया गांव की ओर मुड़ने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने तीनों को पकड़ लिया। धीरेन्द्र कुमार सिंह पुत्र स्व0 वैरिस्टर सिंह निवासी विश्रामपुर थाना शिवसागर जिला रोहतास (बिहार), राहुल कुमार यादव पुत्र शिवमंगल सिंह निवासी धनकाढा थाना ढोढण्ड जिला रोहतास (बिहार), पिंकी देवी पत्नी सत्येन्द्र विंद निवासी विश्रामपुर थाना शिवसागर जिला रोहतास (बिहार) बरामद शराब के संबंध में अभियुक्त कोई वैध अनुज्ञा पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे उत्तर प्रदेश के शराब ठेकों से शराब खरीदकर बिहार में ऊँचे दामों पर बेचते थे और लाभ आपस में बाँट लेते थे। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-168/25, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस उ0नि0 राहुल पाण्डेय थाना रायपुर, हे0का0 कृष्णा राय थाना रायपुर, म0का0 आरती वर्मा थाना रायपुर

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!