सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) स्थानीय पुलिस ने रविवार को गैगस्टर के आरोपी युवक के घर कुर्की उद्घोषणा पत्र चस्पा कर दिया। उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने बताया कि देवी शरण पुत्र बेशाहू पनिका निवासी पुनर्वास प्रथम गैगस्टर एक्ट की धारा 3(1) का आरोपी था न्यायालय के आदेश पर रविवार को उसके घर पर कुर्की की उदघोषणा पत्र चस्पा किया गया है। बताया गया कि आरोपी न्यायालय की कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहा है इस लिए सम्बन्धित न्यायालय के आदेश पर नोटिश चस्पा किया गया।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 406









