February 12, 2026 2:54 am

पुलिस की मुस्तैदी से लूट का पर्दाफाश, युवक गिरफ्तार

सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बस स्टैण्ड काली मंदिर शक्तिनगर के पास हुई स्वर्णाभूषण व अन्य जेवरात की लूट की घटना में संलिप्त एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से लूटे गए आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0–191/2025, धारा 309(4), 317(2) से संबंधित लूट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को दिनांक 21 दिसंबर 2025 को प्रातः 06:50 बजे मुखबिर की सूचना पर कोटा बोट प्वाइंट तिराहा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त रोहित पुत्र राजेश राम उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी बस स्टैण्ड काली मंदिर शक्तिनगर थाना शक्तिनगर अभियुक्त के कब्जे से गुलाबी रंग की पन्नी में रखे गए लूटे गए आभूषण बरामद हुए, जिनमें- 6 जोड़ी पायल (चांदी), 9 बिछिया (चांदी), 1 हनुमान जी छाप लॉकेट (चांदी), 1 बच्चों के हाथ का कंगन (चांदी), 1 एंड्रॉयड मोबाइल फोन (ओप्पो कंपनी लाल रंग) बरामदशुदा माल की अनुमानित कीमत लगभग ₹1,50,000 (एक लाख पचास हजार रुपये) आंकी गई है।पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि 15 नवंबर 2025 को बस स्टैण्ड काली मंदिर शक्तिनगर क्षेत्र में एक सोनार से हुई लूट की घटना में ये आभूषण उसके हिस्से में आए थे। इस घटना को उसने अपने साथियों रोशन साजन और सोनू के साथ मिलकर अंजाम दिया था। अभियुक्त ने बताया कि उसने सोनार की दुकान बंद होने के बाद उसके घर जाने की लोकेशन मोबाइल के माध्यम से अपने साथियों को भेजी थी, जिसके बाद उसके साथियों ने असलहे के बल पर सोनार से आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। घटना के बाद सभी आरोपी पैदल रास्तों से अपने-अपने घर चले गए थे।इसके अलावा अभियुक्त ने यह भी बताया कि उसके साथी रोशन और सोनू द्वारा 29 नवंबर 2025 को नगर उटारी जिला गढ़वा में भी इसी प्रकार की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें फायरिंग की बात सामने आई है।बरामद आभूषणों को अभियुक्त बेचने की फिराक में था। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस कमल नयन दूबे थानाध्यक्ष शक्तिनगर, उ0नि0 जितेन्द्र सरोज चौकी प्रभारी बीना, कां0 राम जी चौकी बीना, कां0 अक्षय कुमार यादव थाना शक्तिनगर

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!