January 15, 2026 5:56 pm

अनियंत्रित बस पलटी, कई यात्री घायल, जनहानि नहीं

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हिंदुआरी पुलिस चौकी के समीप एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा मसान बाबा के सामने स्थित पुल पर हुआ। दुर्घटनाग्रस्त बस श्री साईं बाबा ट्रेवल्स की बताई जा रही है, जिसका पंजीकरण संख्या UP 65 JT 5672 है। बस के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना स्थल राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की हिंदुआरी पुलिस चौकी के अंतर्गत आता है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!