February 12, 2026 3:52 am

मिट्टी खनन के काला खेल का पर्दाफाश वन विभाग ने की कार्यवाही तीन पर केश

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) स्थानीय क्षेत्र के डोडहर ग्राम पंचायत के खैरी मिटीहनी इलाके में अवैध मिट्टी खनन के खेल का वन विभाग ने पर्दाफास कर दिया। विभाग ने विभागीय कार्यवाही करते हुए तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया साथ ही कार्यदायी संस्था पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। बताते चले कि खनन माफिया प्राकृतिक पहाड़ों को काटकर मिट्टी निकाल रहे थे जिससे वर्षों पुराने वन संपदा, जंगल, पहाड़ी की संरचनाएं और पर्यावरणीय संतुलन तेजी से नष्ट हो रही थी। वन अधिकारियों को बार बार पहाड़ कटिंग की शिकायतें ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। मामले का संज्ञान लेकर रेंजर जरहा सुधीर कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया तो बात सही मिली रेंजर ने तत्काल कटिंग करा रहे स्थानीय निवासी दिनेश कुमार कार्यदायी संस्था के हेमंत रेडडी तथा सुनील चौरसिया पर विभागीय कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी साथ ही कार्यदायी संस्था पर दो लाख रुपए का जुर्माना भी लगा दिया। रेंजर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ो से मिट्टी कटिंग का मामला सामने आया था। जिस मिट्टी को एनटीपीसी रिहंद के राख बंधे को ऊंचा करने के लिए उपयोग में लाया जा रहा था। तीन लोगों पर कार्यवाही कर जांच की जा रही है। अभी कुछ और लोगो के नाम सामने आ सकते है जांच की जिम्मेदारी वन दरोगा श्यामलाल को दी गयी है। जल्द वो चार्जशीट न्यायालय में सौप देगे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!