January 14, 2026 11:13 pm

सपा कार्यालय पर युवजनसभा की SIR को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर युवजनसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवजनसभा के जिलाध्यक्ष बबलू धांगर ने की।बैठक को संबोधित करते हुए युवजनसभा के जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर खरवार ने कहा कि SIR प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए, जिससे न तो किसी वास्तविक मतदाता का नाम छूटे और न ही किसी का नाम फर्जी तरीके से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदाता सूची ही 2027 के विधानसभा चुनाव को ईमानदारी से संपन्न कराने की आधारशिला होगी और इसी के बल पर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। बैठक में SIR अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया तथा शेष बचे समय में अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए प्रयास तेज करने का आह्वान किया गया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रह जाए। बैठक के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव रहे। कार्यक्रम में प्रभारी युवजनसभा मो. सईद कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष त्रिपुरारी गोड़, प्रमुख महासचिव अमृतलाल यादव, जिला महासचिव पं. कृष्णा शर्मा, प्रमोद यादव, प्रदीप यादव, इमरान अहमद, राजेश यादव, उमेश यादव, श्याम नारायण, मोनू पांडेय, शिवशंकर पासवान, गणेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!