सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाँव के कई चट्टी चौराहा बाजार मोटरगैराज बस स्टेशन डोडहर गेट पुनर्वास प्रथम मोड़ पर ब्लड कलेक्शन के नाम पर अबैध पैथालॉजी सेंटर का संचालन बेरोक टोक संचालित है तो अल्ट्रासाउंड सेंटर लोगों को धौस देकर चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि विभागीय सांठगांठ के कारण जिला मुख्यालय से जब कभी जाँच टीम आती भी है तो पहले ही छापा मारी की गोपनीय सूचना इन लोगों तक भेज दी जाती है और संचालक अपनी दुकानें बंद कर कुछ समय के लिए फरार हो जाते हैं और टीम हाथ मलते वापस हो जाती है। इधर पुनः शटर उठा कर गोरखधंधा शुरू करा देते है। स्वास्थ्य विभाग की जाँच के दौरान एक दो पैथालॉजी में अनियमितता के आरोप पर सील कर कार्रवाई तो की गयी लेकिन समय के अनुसार फिर से सील तोड़ कर दुकान चालू करा दिया गया। इस तरह के मिली भगत वाले विभागीय कार्रवाई से लोगों का भरोसा उठ गया है। समाज सेवियों ने सवाल उठाया कि अगर सब कुछ ठीक है तो संचालक फरार क्यों होते हैं। स्वास्थ्य महकमे के अनुसार बीजपुर क्षेत्र में महज तीन बैध वडायग्नोस्टिक खून जाँच केंद्र पंजीकृत है जब कि क्षेत्र में दर्जनों खून जाँच केंद्र क्रियाशील है। कई ऐसे भी संचालक हैं जो मेडिकल स्टोर में ही मरीजों को भर्ती कर जाँच और उपचार करते हैं तो एक झोलाछाप के यहाँ एक्सरे मशीन तक लगाई गई है बाकायदा फ्रेक्चर वाले मरीजों का प्लास्टर तक किया जाता है।जानकारी के लिए सीएमओ सोनभद्र को फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नही किया।
Author: Pramod Gupta
Hello









