January 15, 2026 4:16 pm

जनवरी में 22 वी अंतरराज्यीय बालीबाल प्रतियोगिता का महाकुंभ होगा

सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) संघर्ष फ्रेंड्स क्लब बकरिहवा के तत्वावधान में 22 वी अंतरराज्यीय दो दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 24 व 25 जनवरी को होना सुनिश्चित हुआ हैं। फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष अमरेश तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि की टीमें प्रतिभाग करेंगी। हर वर्ष की भांति प्रतियोगिता दो भागों में बांटी गई है। 24जनवरी को ग्रामीण टीमो का मैच होगा और 25 जनवरी को शहरी टीमों का मैच होगा। ग्रामीण विजेता टीम को 5100 रुपये पुरस्कार तथा उपविजेता को 3100 रुपए पुरस्कार दिया जाएगा वही शहरी विजेता टीम को 17551 तथा उपविजेता को 13551 रुपये पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष श्री तिवारी के साथ विनोद जायसवाल, श्याम मोहन जायसवाल, रविन्द्र श्रीवास्तव, संदीप जायसवाल, खुर्शीद आलम, महादेव मरकाम, रामचरण पनिका राहुल तिवारी और कमेटी के समस्त सदस्य लगे हुए हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए नीचे संपर्क सूत्र जारी किया गया है।
विनोद जायसवाल 6260173656, अभय सिंह मरकाम 9260927332, भागवत रौनियार 9198796448,
संदीप जायसवाल 6369767034

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!