February 12, 2026 3:43 am

शक्तिनगर थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे चार्ज लेते ही अपराधियों पर कार्रवाई तेज पुलिस मुठभेड में एक बदमाश घायल/गिरफ्तार

– लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात व अवैध असलहा बरामद

सोनभद्र। थाना शक्तिनगर क्षेत्र में नकदी व जेवरात की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मु0अ0सं0-191/25 धारा 304(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के विशेष निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैण्ड काली मंदिर के पास हुई लूट में शामिल अभियुक्त हैलीपैड रोड पर झरना बस्ती के आगे मोड़ पर मौजूद है और उसके पास अवैध असलहा व लूटे गए जेवरात हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, खुद को घिरता देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 1 पिस्टल (.32 बोर), 2 खोखा कारतूस (.32 बोर), लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात (पायल, सिकड़ी, तावीज, बिछिया, झुमका, लॉकेट, नाक की रिंग आदि) बरामद किए गए। घायल अभियुक्त का विवरण साजन उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र राजन निवासी बस स्टैण्ड काली मंदिर के पास थाना शक्तिनगर घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी अनपरा भेजा गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मामले में धारा 309(4), 317(2), 109(1) बीएनएस एवं 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि लूट की योजना रोशन के घर पर बनाई गई थी। योजना के अनुसार सोनार की रेकी कर घटना को अंजाम दिया गया। लूट के बाद अभियुक्तों ने झारखंड के नगर उटारी (गढ़वा) में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया, जिसमें सोनार को गोली लगी थी। फरार अभियुक्त रोशन कुमार पुत्र विजय राम, सोनू पुत्र सदन राम, रोहित पुत्र राजेश राम निवासी- बस स्टैण्ड काली मंदिर के पास थाना शक्तिनगर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। मौके पर कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे मय हमराहीयान, चौकी प्रभारी बीना उ0नि0 जितेन्द्र सरोज मय हमराह, उ0नि0 रंजीत कुमार, हे0का0 दिनेश भारती, का0 अमृत लाल, का0 रामजी थाना शक्तिनगर

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!