सोनभद्र (दुद्धी) 39 वे अंतराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य आयोजन की तैयारी आयोजक समिति के द्वारा जोरो से की जा रही है।टाऊन क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित ईनामी प्रतियोगिता का भव्य आगाज 28 दिसंबर से होना है जिसको लेकर पिच निर्माण ,बाउंड्री वाल की रंगरोगन सहित अन्य कार्य चल रहे है। आयोजक समिति के अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि इस बार की पिच काफी बेहतर बनाई जा रही है। पिच में धवरे की गोंद,देशी अंडे की दर्जी,काली मिट्टी और भूसी की मिश्रण मिलाकर पीच पर पिटाई कर स्थानीय खिलाड़ियों द्वारा पानी की छिड़काव उपरांत रोलर चला कर क्रिकेट खेलने के अनुकूल बनाया जा रहा है।यह मिश्रण विकेट की उछाल और पकड़ बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।बताया कि इनामी प्रतिस्पर्धा में विजेता टीम को नगद 50 हजार रुपए और उप विजेता को 30 हजार रुपए दी जाएगी साथ ही सभी खिलाड़ियों को व्यक्तिगत आकर्षक उपहार सहित शील्ड प्रदान किया जाएगा इस बार यूपी सहित झारखंड ,बिहार और मध्य प्रदेश की कुल 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी।उद्घाटन मैच प्रशासन बनाम मीडिया के बीच मैत्रीपूर्ण होगा।जिसको लेकर शुक्रवार को आयोजक समिति द्वारा मीडिया एकादश को आमंत्रित कर कार्यक्रम में सहयोग करने की प्रत्याशा व्यक्त की।
Author: Pramod Gupta
Hello









