– कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय अब सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे
सोनभद्र। जनपद में लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाएं परिवर्तित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगी। जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि 20 दिसम्बर से अग्रिम आदेश तक सभी संबंधित विद्यालय प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, अत्यधिक ठंड और शीतलहर से होने वाले संभावित दुष्प्रभावों से बचाव के उद्देश्य से लिया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
Author: Pramod Gupta
Hello









