January 15, 2026 4:14 pm

अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आगामी 9 जनवरी से छठवें वर्ष आयोजन

लगातार छठवें वर्ष श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आगामी 9 जनवरी से 15 जनवरी तक

सोनभद्र/ विकासखंड चतरा के ग्राम पंचायत सेहुआ में लगातार छठवें वर्ष श्री अभिषेक आत्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का किया जा रहा आयोजन संचालन कर्ता आचार्य पंडित सौरभ भारद्वाज ने बताया कि सात दिवसीय चलने वाले धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में 9 जनवरी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से कलश यात्रा ठीक अगले दिन 10 जनवरी शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रतिदिन पूजन एवं रुद्राभिषेक एवं दोपहर में 3 बजे से 6 बजे तक श्री राम कथा का प्रवचन राष्ट्रीय प्रवचन कर्ता पंडित प्रकाश चंद्र पांडेय विद्यार्थी जौनपुर एवं राष्ट्रीय प्रवचन कर्ता अखिलेश मणि शांडिल्य देवरिया द्वारा श्री राम कथा सुनाया जाएगा।यज्ञ के आचार्य पंडित सतीश कुमार गर्ग के सानिध्य में महायज्ञ किया जा रहा है।
यज्ञ संचालन कर्ता आचार्य पंडित सौरभ भारद्वाज ने बताया कि शीघ्र ध्वज पूजन यज्ञ स्थल पर किया जाएगा। महायज्ञ को सफल बनाने के लिए विमलेश पांडेय ,अनूप पांडेय ,मिथिलेश पांडेय मृत्युंजय पांडेय, रवि प्रकाश उर्फ पिंटू पांडेय समेत क्षेत्र के लोग महायज्ञ की तैयारी के लिए व्यवस्था में लगे हुए हैं

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!