October 24, 2026 5:17 am

बगैर लाइसेंस नियम को ताख पर रख कर हो रहा कबाड़ कटिंग हादसा की आशंका

सोनभद्र /बीजपुर(विनोद गुप्त)थाना क्षेत्र के सिरसोती जंगल में फारेस्ट चेक पोस्ट के पास एनटीपीसी रिहंद परियोजना से कबाड़ और राख वाली पाइप की निकाशी कर नियम विरुद्ध कटिंग आमजन सहित आवावमन करने वालों के लिए मुसीबत बना हुआ है।बताया जाता है कि परियोजना से भारी मात्रा में कबाड़ उठा कर गंतब्य तक ले जाने की बजाय कबाड़ी क्षेत्रीय कबाड़ चोरों की साठ गांठ से बगैर लाइसेंस जंगल मे कबाड़ कटिंग करा कर बैढन रेणुकोट बाईपास सड़क किनारे पत्थल और राख के ठोस अपशिष्ट का जखीरा खड़ा कर दिया है।ग्रामीणों की माने तो घरेलू गैस को ब्यवसायिक सिलेंडरों में पलटी कर कबाड़ कटिंग में उपयोग किया जा रहा है।इतना ही नही फायर सेफ्टी से सम्बंधित कबाड़ कटिंग स्थल पर कोई सुरक्षात्मक उपाय नही हैं।लोहे के नुकीले टुकड़े सड़क पर फेंका जा रहा है जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जान का दुश्मन बना हुआ है।इस बाबत कबाड़ी अरविंद जायसवाल का पक्ष जानकारी लिया गया तो बताया गया कि सब कुछ का लाइसेंस है वन दारोग़ा श्यामलाल ने सड़क किनारे कचड़ा और पत्थल फेकने के लिए कहा है इस लिए वहीं फेका जा रहा है।जब कि रेंजर सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि कबाड़ी झूठ बोल रहा है हमारे विभाग से कोई मतलब नही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!