February 12, 2026 2:53 am

स्कूल भवन निर्माण में धन की लूट गुडवक्ता विहीन कार्य से धराशाही होने का खतरा

सोनभद्र/ बीजपुर(विनोद गुप्त)म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत नेमना गाँव मे कम्पोजिट बिद्यालय के पास निर्माणाधीन हाईस्कूल का भवन भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।मानक विहीन कार्य और घटिया किस्म के ईंट बालू निर्धारित मात्रा में सीमेंट बालू गिट्टी उपयोग न करने से भवन जर्जर अवस्था मे जन्म ले रहा है।शिक्षामित्र संघ के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह और कई ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मानक विहीन निर्माणकार्य सरिया और सामग्री के प्रयोग से भवन प्रारंभ से ही जर्जर अवस्था मे बनाया जा रहा है।आरोप है कि 01 करोड़ 32 लाख 77 हजार की लागत से सी एण्ड डी एस उत्तर प्रदेश जलनिगम नगरीय विभाग से निर्मित स्कूल के भवन में बोरिंग और पर्याप्त पानी की ब्यवस्था तक न होने के कारण दीवाल और कालम की तराई (क्युरिंग)तक नही किया जा रहा है।आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने स्थानीय एक पेटी कॉन्ट्रेक्टर को महज कुछ लाख में पूरे कार्य का ठेका देकर स्वीकृत बजट की मोटी धनराशि डकार ली गयी है।बताया जाता है कि भवन निर्माण से पहले यहाँ के परिसर में बोरिंग करा कर पर्याप्त पानी की ब्यवस्था पहले करनी थी लेकिन ठेकेदार ने बोरिंग न करा कर कम्पोजिट बिद्यालय में लगे हैण्डपम्प से डब्बा बाल्टी के सहारे पानी से निर्माण कार्य की खाना पूर्ति में लगा हुआ है।इस बाबत एसडीएम दुद्धि निखिल यादव ने कहा कि शिकायत आयी है मैं खुद जांच करूंगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!