January 15, 2026 5:06 pm

गेस्ट हाउस बनाने को जमीन का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण

सोनभद्र (दुद्धी) कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता ई नीरज कुमार ने बुधवार को विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मातहतों को निर्देशित भी किया।इस दरमियान उन्होंने मुख्य बांध पर बने कंट्रोल रूम में हुए टेक्निकल कार्यों के बाबत अभियंताओं से जानकारी ली इस दौरान कई असंतुष्ट जानकारी मिलने पर संबंधित को फटकार लगाते रहे।उन्होंने स्पिल्वे पर काफी समय से लगे मधुमक्खियों के छत्ते को हटवाने का निर्देश भी दिया वर्तमान समय में मधुमक्खियों पर कैमिकल का छिड़काव समय समय पर कर निर्माण कार्य किए जाते है। इस दौरान उन्होंने कनहर मिट्टी बांध के दाई छोर किनारे कुदरी गांव में प्रस्तावित गेस्ट हाउस के भूमि का निरीक्षण भी किया इससे पूर्व गेस्ट हाउस का निर्माण अमवार पीएचसी के पीछे होना था लेकिन घनी आबादी होने सहित अन्य कारणों से उसे निरस्त कर दिया गया।मुख्य अभियंता ने सीपेज ड्रेन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया इस दौरान निर्माण से असंतुष्ट रहे। मुख्य अभियंता ने बताया कि मार्च 2027 तक परियोजना पूर्ण करने का लक्ष्य है मुख्य बांध का निर्माण हो चुका है शेष मुख्य नहर सहित अन्य कार्य चल रहे। कुछ ही दिनों में सीसीएल की धनराशि आ रही है जिससे कार्यों में और तेजी आएगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!