– 8 बसें व 3 वाहन टकराए, आग में जलकर बने कंकाल
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर मथुरा जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। घने कोहरे के बीच हुए इस भीषण टक्कर में 8 रोडवेज बसों और 3 अन्य वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसके बाद सभी वाहनों में आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि रोडवेज बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बस के अंदर कुछ भी सुरक्षित नहीं बचा। अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें से 10 लोग जिंदा जलकर कंकाल बन गए, जबकि केवल 3 मृतकों की पहचान हो सकी है। प्रशासन के अनुसार मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
दरवाजे लॉक होने से बढ़ी त्रासदी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय बसों के दरवाजे लॉक थे, जिससे अंदर फंसे यात्री बाहर नहीं निकल सके। जो यात्री किसी तरह खिड़की तोड़कर बाहर कूद पाए, वही अपनी जान बचा सके, जबकि शेष लोग आग की चपेट में आकर अंदर ही जल गए।
राहत एवं बचाव कार्य जारी
सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के बाद शवों को बाहर निकाला गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले और दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान हो।
Author: Pramod Gupta
Hello









