February 13, 2026 6:57 pm

पुलिस ने BNS की धाराओं मे कुल 6 लोगो पर की कार्यवाई।

सोनभद्र। बभनी (नरेश गुप्ता ) सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे और क्षेत्राधिकारी दुद्धि राजेश राय के देख रेख मे शांति व्यवस्था के दृष्टिगत बभनी पुलिस ने 06 लोगो पर कार्यवाही की है चौना गांव में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे छह व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। ये सभी लोग गांव का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे थे। बभनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्हें हिरासत में लिया।इन छह अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (B.N.N.S.) की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखना है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में विवेक कुमार रौनियार (30 वर्ष), जगदीश बैगा (36 वर्ष), रमेश बैगा (33 वर्ष), देवी दयाल (23 वर्ष), सुनील गौड़ (30 वर्ष) और छोटेलाल (25 वर्ष) शामिल हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!