January 14, 2026 9:32 pm

तबादला एक्सप्रेस चली, जिले के कई थानों में इंस्पेक्टरों का हुआ फेरबदल

सोनभद्र। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा कई थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में कई इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया गया है।

  • म्योरपुर थानाध्यक्ष रहे कमल नयन दुबे को शक्तिनगर थानाध्यक्ष बनाया गया है।
  • शक्तिनगर थानाध्यक्ष रहे राम दरस राम को म्योरपुर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • माची थाना प्रभारी रहे नागेश सिंह को हाथीनाला थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • वहीं हाथीनाला थानाध्यक्ष रहे एस.पी. सिंह को माची थानाध्यक्ष बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया यह तबादला कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!