सोनभद्र। बीजपुर (विनोद गुप्त) शासन के निर्देश पर बिजली बितरण निगम की ओर से ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पिण्डारी गाँव में बिजली बिल राहत कैम्प का आयोजन किया गया है।योजना का लाभ लेने के लिए बिजली बिल बकायेदार उपभोक्ताओं को एक मिनट का मीटर रीडिंग वीडियो, कनेक्शन नम्बर लाना जरूरी है पहले आएं पहले छूट का लाभ पाएं।सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना में मूल बकाए पर 25 प्रतिशत की छूट के साथ सरचार्ज और ब्याज पर 100 प्रतिशत माफी के साथ किस्तों में भी बिल जमा कराने की सुविधा के साथ हर उपभोक्ता के लिए अत्यंत लाभदायक योजना लायी गयी है। उपखण्ड अधिकारी शिवम गुप्ता ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि रविवार 21 दिसम्बर को बिजली उपभोक्ता पिण्डारी गाँव मे आयोजित कैम्प पर पहुँच कर योजना का लाभ उठाएं। उपखण्ड अधिकारी ने क्षेत्र के सम्भ्रांतजनो ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों से आग्रह किया है कि अपने अपने गाँवों में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर सरकार की योजना से उपभोक्ताओं को लाभान्वित कराएं और विजली बितरण निगम का सहयोग करें।
Author: Pramod Gupta
Hello








