सोनभद्र/बीजपुर(विनोद गुप्त):निकटवर्ती सिगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत झरखटा पहाड़ के पास सोमवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।हादसे में पिकअप सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें चितरंगी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है वही एक की हालत गंभीर होने के चलते सिंगरौली ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है गढ़वा पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत गेरुई के गरीब मजदूर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में धान की कटाई करने गए हुए थे। काम खत्म कर सभी मजदूर पिकअप वाहन से सोमवार को वापस अपने गांव लौट रहे थे।इसी दौरान रात करीब 12 बजे झरखटा घाट के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराते हुए पलट गया।हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पिकअप में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बता दे कि घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
*मरने वालों में*
शीलू (32)पुत्र लक्षणधारी
अमरपाल(36)पुत्र राम सूरत
लाल कुमार(35)पुत्र राजकरण
सूरज लाल बैगा
*घायल*
संतोष कुमार पुत्र ददई
अमरेश कुमार पुत्र ननकू सहित दो अन्य अज्ञात नाम
मरने वालों में 3 चितरंगी सिगरौली व एक सोनभद्र का रहने वाला है।









