सोनभद्र। थाना अनपरा पुलिस ने कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने वाले युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0–186/2025 से संबंधित बब्बू सिंह 38 वर्ष निवासी लाल टावर थाना अनपरा को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने 30 नवंबर 2025 को बीना मार्ग परासी क्षेत्र में चंदन शर्मा उर्फ विश्वकर्मा पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। कार्रवाई में थाना अनपरा पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 185









